प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का पुरस्कार वितरण समारोह मारवाड़ी कॉमर्शियल विद्यालय व ज्यू. कॉलेज में सम्पन्नप्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा का पुरस्कार वितरण समारोह मारवाड़ी कॉमर्शियल विद्यालय व ज्यू. कॉलेज में सम्पन्न

0Shares

मुम्बई। मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता सभा के मंत्री एवं संचालक ब्रजेश तिवारी ने की।
समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में मारवाड़ी कॉमर्शियल हाई स्कूल व जूनियर कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती कुसुम पाठक उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक एवं साहित्यकार श्री राजकुमार रामलखन यादव ‘सरस’, वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षक अनंत सोलकर, परिदृश्य प्रकाशन के निर्देशक रामकुमार, राष्ट्रीय स्वाभिमान के संपादक अश्विनी कुमार दुबे, डॉ. महेंद्र मिश्र, शिक्षिकाएँ सिंहवासिनी गुप्ता, दीपाली कदम, पूनम एवं संतोष पांडे सर उपस्थित थे।
इस अवसर पर आर्यन हाईस्कूल, गिरगांव के विद्यार्थी शिवरत्न यादव, अथर्व मुरकुटे माली तथा मारवाड़ी कॉमर्शियल विद्यालय की आरोही यादव, दर्शना राजपूत, लक्ष्मण सिंह, संध्या वैष्णवी, रीतिका उपाध्याय, रीतिका माली, अन्नू माली सहित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर-कमलों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या श्रीमती कुसुम पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही जीत का प्रथम प्रमाण है।
सभा के संचालक श्री ब्रजेश तिवारी ने अधिक संख्या में विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित करने के लिए विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।
राजकुमार यादव ‘सरस’ ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अनुशासन व शिष्टाचार की सराहना की।
समारोह का सफल संचालन एवं छात्रों का उत्साहवर्धन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. महेंद्र मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *