पुलिस ने नष्ट की 540 लीटर अवैध शराब

0Shares

मदनपुर (देवरिया)। जनपद में थानों के मालखानों में वर्षों से लंबित पड़े मालों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मदनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माननीय न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी प्रथम/एसीजेएम देवरिया के आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम के 62 मुकदमों से संबंधित कुल 540 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करा दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। थाना मदनपुर परिसर में विधिक प्रावधानों के तहत एक बड़ा गड्ढा खुदवाया गया, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी में भारी मात्रा में बरामद की गई अवैध देसी व विदेशी शराब को बहाकर नष्ट किया गया। इस पारदर्शी निस्तारण प्रक्रिया के बाद संबंधित मुकदमों के माल का रिकॉर्ड भी दुरुस्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थानों में माल के रखरखाव की समस्या को दूर करने के लिए न्यायालय के समन्वय से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *