सोनीपत। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को राई विधानसभा के मुरथल और कुंडली मंडल में ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नमो सेवा गाथा के जिला संयोजक विधायक निखिल मदान विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सह संयोजक सुरेन्द्र बरौटा और मुकेश डागर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुरथल मंडल में गढ़ शाहजान गाँव में, और कुंडली मंडल का कार्यक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीडीआई टस्कन सिटी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक निखिल मदान ने कहा कि ‘नमो सेवा गाथा’ केवल किसी एक व्यक्ति के कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पिछले 25 वर्षों में देश में हुए सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक बदलावों को आमजन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। विधायक ने कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा का संकल्प मजबूत होगा और सामूहिक प्रयासों से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज,नमो गाथा जिला सह संयोजक सुरेंद्र बरोटा, नगरपालिका कुंडली चेयरपर्सन शिमला देवी, मुकेश डागर, मुरथल मंडल अध्यक्ष विकास कौशिक, कुंडली मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, धर्मवीर दहिया, तपराज, बलराज रेवली, वीरेंद्र हरिप्रकाश आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
