मां की छठ की कढ़ाई के उत्सव पर जोत प्रचंड कर माई की आरती में शामिल हुए महापौर

0Shares

सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने नवरात्रों के पावन पर्व की बधाई देते हुए कहां है कि जिस तरह से मां ने विभिन्न रूप धारण करके दुष्टों का नाश किया उसी प्रकार हमें भी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और अपने भीतर समाई ईर्ष्या द्वेष को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। मेयर जैन शुक्रवार को माता चाटने वाली के मंदिर में मां की छठ की कढ़ाई के उत्सव पर जोत प्रचंड कर माई की आरती करने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हम नवरात्रों में कन्या पूजन करते हैं जिसका महत्व इस बात को लेकर है कि हम कन्याओं की भ्रूण हत्या न करने और पराई स्त्री को मां बहन की नजर से देखने का संकल्प ले। राजीव जैन ने बताया कि जिस तरह से नवरात्रों में हमारा मन निर्मल एवं पवित्र होता है उसी तरह का भाव हम हमेशा बनाए रखें तभी हम धर्म के मार्ग पर चल सकते हैं। मंदिर प्रधान महेश गोयल ने बताया कि नवरात्रों की पूजा के बाद सप्तमी व अष्टमी को मां की मूर्ति गाजे बाजे के साथ रामलीला मैदान ले जाई जाएगी जहां श्रद्धालु माता के दर्शन के बाद लाभ ले सकेंगे।
माता के भक्तों में पंडित अमित शौनक, प्रवीण कुशल, राजेंद्र कुच्छल, टानु, विजेंद्र कटारिया, सुरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, नरेश कुमार अग्रवाल, बी बी गुप्ता, अनिल कुमार, कप्तान सिंह, मनीष कुमार, आशू, नरेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *