आईआईटी दिल्ली में ‘लाइफ स्किल्स टू रीच द टॉप’ पुस्तक का किया विमोचन

0Shares

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में ‘लाइफ स्किल्स टू रीच द टॉप’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार और डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक ओ.पी. मनोचा हैं।कार्यक्रम में बोट के सह-संस्थापक एवं गैर-कार्यकारी निदेशक तथा लोकप्रिय टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ से पहचान बनाने वाले अमन गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। एस. चांद पब्लिशिंग और आईआईटी दिल्ली एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी, आईआईटी दिल्ली के विद्यार्थी, संकाय सदस्य, पूर्व छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस आयोजन ने युवाओं के सर्वांगीण विकास, जीवन कौशल के महत्व और अकादमिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक क्षमताओं के समन्वय की आवश्यकता को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *