कैंपस चयन, 80 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

0Shares

भटनी (देवरिया)। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भटनी बाईपास स्थित देवबली सिंह निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सोमवार को कैंपस चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। नोएडा की प्रतिष्ठित कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से आयोजित इस चयन प्रक्रिया में करीब 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 80 युवाओं का चयन किया गया। चयन की जानकारी मिलते ही अभ्यर्थियों और संस्थान में उत्साह का माहौल रहा।
कैंपस चयन के दौरान कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 26,400 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ रहने और खाने की सुविधा दिए जाने की जानकारी दी गई। इस अवसर ने तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया। संस्थान में आयोजित इस प्रक्रिया को युवाओं के कौशल और रोजगार के बीच बेहतर समन्वय की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रबंधक विनय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *