खाद की किल्लत से किसान परेशान, गेहूं की बुवाई पर संकट

0Shares

 


भटनी (देवरिया)। रबी सीजन में गेहूं की बुवाई की तैयारी के बीच भटनी क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। खाद के लिए किसान एक समिति से दूसरी समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
किसानों का कहना है कि गेहूं की बुवाई का समय महत्वपूर्ण है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से बुवाई में देरी होने की आशंका है। समिति पर खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
किसानों के सवाल: जब गेहूं की बुवाई का समय है, तो समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता क्यों नहीं है? किसान एक समिति से दूसरी समिति तक भटकने को क्यों मजबूर हैं? जिम्मेदार अधिकारी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित क्यों नहीं करा रहे हैं?
किसानों ने संबंधित अधिकारियों से समितियों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि समय से गेहूं की बुवाई हो सके। अब देखना है कि जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्या का समाधान कब तक करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *