मनियापार मोहरा में पशु आरोग्य मेले का आयोजन

0Shares

बरहज (देवरिया)। विकास खंड बरहज के ग्राम मनियापार मोहरा में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान ने गौ-पूजन कर किया।
मेले में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा योजना और सहभागिता योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुपालकों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
मेले में कुल 186 पशुओं का निःशुल्क उपचार कर पशुपालकों को दवाएं वितरित की गईं। पशुओं को कृमिनाशक दवाएं और पोषक तत्व भी उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा प्राथमिक चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, बांझपन उपचार तथा कृत्रिम गर्भाधान की सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।
इस अवसर पर प्रबोध कुमार सिंह, बृजेश कुशवाहा, राम कुमार पांडेय, संजीव यादव, राजेश यादव सहित अन्य पैरावेट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *