मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

0Shares

देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर बुधवार को जिलेभर में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया।
इस दौरान मईल थाना क्षेत्र के आरएमएस एकेडमी पिपरा बांध, बरहज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और भाटपाररानी के मालवीय पीजी कॉलेज में छात्राओं एवं महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 और साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहने और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *