सलेमपुर तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन
देवरिया । पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से तहसील परिसर सलेमपुर में कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में उन ग्राम पंचायतों के पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा, जहां पेंशन लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर विभागीय स्टॉल लगाने और फ्लेक्सी बैनर के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है।
