रुद्रपुर में आज लगेगा कल्याणकारी शिविर, पेंशन व उपकरण संबंधी समस्याओं का होगा समाधान

0Shares

रुद्रपुर (देवरिया)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड रुद्रपुर के सभागार में कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि शिविर में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। यहां दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और सहायक उपकरण से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया जाएगा।
उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *