फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर दें किसान तभी मिलेगी क्षतिपूर्ति

0Shares

देवरिया । चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति पाने के लिए 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से जिन किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हुई है या खेत में सुखाने के लिए रखी गई धान की फसल खराब हुई है, वे तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
फसल क्षति की सूचना देने के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 7065514447 पर संपर्क कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा में सूचना देना अनिवार्य है।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी बीमित किसानों से अपील की है कि फसल नुकसान की जानकारी 72 घंटे के अंदर जरूर दर्ज कराएं, ताकि संबंधित विभाग की ओर से सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *