राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने निकाला एकता मार्च

0Shares

देवरिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में पुलिसकर्मियों की ओर से एकता मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
एकता मार्च के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने आमजन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने उनके आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता-अखंडता की रक्षा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *