दीपावली व डाल छठ पर खलल उत्पन्न करने वाले बक्शे नहीं जायेंगे : ईश्वर लाल गुर्जर

0Shares

मुबारकपुर (आजमगढ़)। आगामी पड़ने वाले दीपावली एवं डाल छठ पर्व को लेकर एक पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष शशि चंद चौधरी की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर मौजूद रहे जिसमें नगर सहित ग्रामीण अंचलों के संभ्रांत व्यक्तियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई।
लोगों को संबोधित करते हुए। श्री गुर्जर ने कहा कि डीजे संचालकों से कहा कि कुछ अव्यवस्थाओं को उत्पन्न करने का एकमात्र केंद्र बिंदु डीजे संचालक है यह अपने डीजे को निर्धारण एवं समुचित आवाजों में चलने का प्रयास करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। इसके साथ ही श्री चौधरी ने कहा कि कोई भी नई परंपरा का निर्वहन नहीं किया जाएगा। जो यथावत व्यवस्थाएं हैं उनको पूर्ण करने की पुलिस की जिम्मेदारी होगी इसके साथ ही वालंटियर एवं अपराधियों, पटाखा विक्रेताओं पर पुलिस कि पैनी नजर होगी लोगों को हिदायत दी जाएं कि रोड़ पर अतिक्रमण, भीड़-भाड़ न हो इसके साथ ही थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी ने आयोजक मंडल को साफ शब्दों में उनके गाइडलाइन को दर्शाते हुए कहा कि घरों में पटाखा नहीं बिकेगा। इसके लिए निर्धारित समय राम लीला मैदान सुनिश्चित है।प्रतिमाओं के पंडाल के समीप बालू व पानी से भरीं बाल्टी आयोजक मंडल जरूर रखे और प्रतिमाओं के समीप वालंटियर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे। अगर कहीं कोई दिक्कत हो तो समय रहते जानकारी साझा करें।क्योंकि जीतना पुलिस प्रशासन जिम्मेदारी है। उसे काम आयोजक मंडल की नहीं है।इस लिए सभी लोग अपने जिम्मेदारियों को बखूबी निभायें।
इस अवसर पर वरिष्ठ एस आई प्रदीप कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ लिपिक राजन चौधरी नपा, अवनीश मिश्रा, शैलेश शुक्ला, योगेन्द्र निरज,निरज गुप्ता शुनिल दीवान जी पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *