साइबर प्रभारी मेहनाजपुर द्वारा पीड़ित को सुरक्षित वापस कराई गई 99000/-रूपए की धनराशि

0Shares

सिधौना/मेहनाजपुर (आजमगढ़)।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ महोदय डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय द्वारा एक और सराहनीय सफलता प्राप्त की गई। थाना मेहनाजपुर के रहने वाले ज्वाला बरनवाल पुत्र ओमप्रकाश बरनवाल निवासी ग्राम मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ के साथ APK FILE के माध्यम से कुल 99500/- रुपये का साइबर फ्राड हो गया था। आवेदक द्वारा उक फ्राड की जानकारी होने पर तत्काल साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत नं0 23108250127616 दर्ज कराया गया। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी समन्वय के माध्यम से 99000/- रूपए धनराशि को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी का आभार प्रकट किए।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *