शौचालय करने गये व्यक्ति का शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप

0Shares

मुबारकपुर (आजमगढ़)। स्थानीय थाने क्षेत्र के अमिलो में शुक्रवार को प्रातः काल उस समय हड़कंप मच गया, जब 32 वर्षीय युवक कि लाश घर से तीन सौ मीटर दूरी पर खेत में मिली।
खबर के अनुसार अमिलो निवासी रविकांत गोंड उर्फ हीरा पुत्र स्व. बगीराम कि घर से तीन सौ मीटर कि दूरी पर खेत में प्रातः 6 बजे मिली उक्त युवक को जोगिंद्र नामक व्यक्ति शौचालय करने गया था। देखा कि एक लड़का खेत में गिरा पड़ा है। पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए इसने मृतक के भाई शशि कांत उर्फ पन्ना को जानकारी दी और परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर भाई ने शिनाख्त किया।
पत्नी और परिजन दहाड़ मार रोने लगे।स्थानीय थाने सहित उच्च अधिकारियों को लोगों ने अवगत कराया कुछ ही मिनटों में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और थानाध्यक्ष शशि चन्द्र चौधरी, वरिष्ठ एस आई प्रदीप मिश्रा ने अपने अधिकारीयों को जानकारी दी जिसपर घटना स्थल पर एएसपी ईश्वर लाल गुर्जर मौके पर पहुच कर बाड़ी को अपने कब्जे में लेकर घटना कि जानकारी ली और सुराग तलाश में अपने अधिनस्थों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने हेतु टीम गठित कर दिशा-निर्देश दिए।और परिजनों सहित हत्या कि आशंका दोहराते हुए हत्या की जाने की बात भाई ने कहना शुरू कर दी और बताया कि सभी लोग खाना खाने के बाद अपने रूम में चले गए और सुबह में यह घटनाक्रम कि जानकारी लगीं। एएसपी गुर्जर ने पीएम रिपोर्ट और भौगोलिक स्थिति के साथ ही सीसीटीवी फुटेजों को खगालने हेतु टीमों का गठन किया गठन किया परिजनों द्वारा बॉडी को अत्यन्त परिक्षण से पहले खुलासे कि बात भाई ने किया जिस पर अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देने एवं कुछ सम्मानित लोगों के मनाने पर परिजन माने इसके साथ ही कुछ ही देरी बाद जनपद से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। बाड़ी का गहनता पूर्वक परीक्षण करने कैमरे से फोटो गैलरी बनाए और आवश्यक फोटो को संग्रह किया।
इस संबंध में एएसपी ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि टीम का गठित कर दी गई है जो भी आवश्यक कार्रवाई हेतु अपने अधीनस्थों को दिशा निर्देशित दे दिया गया है पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
पत्नी खुशबू चितकार मार कर रो रही हैं पत्नी गर्भवती है। मृतक चार भाई तीन बहन में
दुसरे नंबर पर भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *