बहादुर यादव महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत

0Shares

शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी : अजय कुमार यादव

भटनी देवरिया)। बहादुर यादव महाविद्यालय, भटनी में शुक्रवार को नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए एवं डी.फार्मा के नए विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खैरात राजकुमार यादव एवं नगर पंचायत भटनी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार यादव ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन की नई शैक्षिक यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निदेशक ममता यादव ने कहा कि महाविद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी भागीदारी करने का आह्वान किया।
प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान प्राप्त ज्ञान, संस्कार और अनुशासन ही भविष्य की सफलता का आधार बनते हैं। उप प्राचार्य डॉ. आरएम यादव ने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास विकसित करने का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने और समय का सदुपयोग करने की अपील की।
समारोह के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपना परिचय देते हुए विचार भी साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उनमें अपनत्व और सहयोग की भावना विकसित करना रहा।
इस दौरान डॉ. अनूप कुमार, डॉ. तारा ठाकुर, अली सरवर, वीरेंद्र प्रताप विश्वकर्मा, शिवशंकर मौर्य, प्रतिभा पटेल, सीमा यादव, राजीव कुमार शर्मा, दिवाकर यादव, मनोज शर्मा, दुर्गेश यादव, राजेश यादव, राहुल यादव, इंद्रजीत, संदीप सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *