यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता जी का निधन

0Shares

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पौड़ी ​के पंचूर गांव में ही रह रही थी। 91 वर्ष की आयु में पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हो गया। सीएम योगी के परिवार में सात भाई बहन हैं। सीएम योगी चार भाइयों और तीन बहनों में से दूसरे नंबर के हैं। योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में ही रहता है।

उनके पिता स्वर्गीय आनन्द सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे, जिनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। तब सीएम योगी पिता के अंतिम संस्कार में नहीं आ पाए थे। कोविड के चलते भी सीएम योगी ने आने में असमर्थता जताई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर उत्तराखंड के पंचूर गांव जाकर अपनी मां से मिलते रहे हैं और उनका हालचाल जानते रहे थे, फरवरी 2026 और मई 2022 में सीएम योगी ने गांव पहुंचकर अपनी मां से मुलाकात भी की। साथ ही उनका हालचाल जाना था। सीएम योगी अपने पैतृक गांव भी आ चुके हैं। परिजनों के विशेष निमंत्रण पर सीएम योगी गांव पहुंचे थे, तब सीएम योगी ने अपनी मां से मुलाकात की थी, जिसकी फोटो भी काफी वायरल हुई थी। परिवार की तरफ से भी माता जी के निधन की पुष्टि की गई है। जिसके बाद से उनके पैतृक गांव पंचूर में भी लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *