बिलरियागंज (आज़मगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के वादी के द्वारा स्थानीय थाने में तहरीर दी गई कि अभियुक्त तौसीफ ने वादी की बहन को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त तहरीर के संबंध में अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उपनिरीक्षक इसरार अहमद खान मय हमराही के द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं अपराध संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गोरिया बाजार से पहले नहर पुलिया के पास से अभियुक्त तौसीफ पुत्र आमिर निवासी थाना बिलरियागंज ग्राम भगतपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक इसरार अहमद खान मय हमराही शामिल है।
