राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति ‘रंग प्रयाग’ कला प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन

0Shares

कला समाज को बेहतर बनाती है : वीसी गिरीश चंद्र

प्रयागराज। भारत आर्ट कांक्लेव द्वारा भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति ‘रंग प्रयाग’ कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व वाइस चांसलर गिरीश चंद्र त्रिपाठी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने किया। उन्होंने सभी कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि कला समाज को बेहतर बनाती है। समाज में कला को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। कलाकारों से कला की बारीकियों पर चर्चा भी किया। उन्होंने कैटलॉग का विमोचन भी किया। भारत आर्ट कॉन्क्लेव के संस्थापक निदेशक उत्कर्ष सिन्हा ने कलाकारों का परिचय कराया।


एनसीजेडसीसी की गांधी आर्ट गैलरी में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में गेस्ट कलाकारों में प्रो. डॉ. जूही शुक्ला, राज्य ललित कला अकादमी के मेंबर कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, एमिनेंट आर्टिस्ट संयोजक तलत महमूद, कसीम फारुकी, राजेंद्र भारती, डॉ. जाहेदा खानम, नीता श्रीवास्तव एवं पूर्व प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, लक्ष्मी नरायण एवं आमंत्रित कलाकारों में राम रघुबीर मिश्रा, इरशाद अहमद, अर्चना पांडेय, शिल्पी रस्तोगी, कविता श्रीवास्तव, रेनू सिंह, इरम फातिमा, कु. आस्था, निधि अग्रवाल, सफूरा रेशाद, इकरा ज़फ़र, सुस्वेता सरकार, रेनू कुमारी, आंदरी चित्रांशी, दीपिका, सोनिका सिंह, अनुश्री अग्रवाल, पीयूष सिंह, सृष्टि कटिहार, वैभव मनी, अभिजीत श्रीवास्तव, कार्यक्रम में इनटैच के अध्यक्ष शंभू चोपड़ा, अभिषेक श्रीवास्तव स्टैंडिंग काउंसिल हाई कोर्ट, अनुपम सिंह, डॉ सईद अहमद, शायर सुनील दानिश, पवन यादव, रंजीता बोस, रेसादुल इस्लाम, गायिका साधना भारद्वाज, संजय मालवीय आदि ने शिरकत किया तथा उनके भावपूर्ण चित्रों को देख दर्शक भाव विभोर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *