

आज़मगढ़। महापण्डित राहुल सांकृत्यायन बालिका इण्टर कालेज, कनैला-आज़मगढ़ में व्यवस्था संसद का गठन वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव का आयोजन दिनाँक-10.08.2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे के बीच किया गया। जिसमें अध्यक्ष, मंत्री, सेनापति, वन्दना प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, चिकित्सा प्रमुख, सांस्कृतिक प्रमुख व जयन्ती प्रमुख सहित कुल 8 पदों के लिए चुनाव हुआ। जिसमें कुल 20 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों हेतु अपना-अपना नामांकन किया। जिनके भाग्य का फैसला विद्यालय की सभी छात्राओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग मतदान करके किया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद अपराह्न 2 बजे तक मत गणना करके चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। उक्त परिणामों में अध्यक्ष पद पर-पायल गोंड, मंत्री पद पर-आरती प्रजापति, सेनापति पद पर-वंशिखा भारती, वन्दना प्रमुख पद पर-सपना यादव, अनुशासन प्रमुख पद पर- अंशिका प्रजापति, चिकित्सा प्रमुख पद पर-श्वेता कुमारी, सांस्कृतिक पद पर-दिव्या राजभर एवं जयन्ती प्रमुख पद पर-खुशबू यादव ने विजय हासिल किया।
उक्त चुनावी कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक, प्रधानाचार्या व सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

