अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के तत्वावधान में मनाई गई पद्नमश्री डॉ रत्नप्पा कुम्हार की जयन्ती

0Shares

बिलरियागंज (आज़मगढ़)। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के तत्वावधान में पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक योगदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुन्नी लाल प्रजापति रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अनिल कुमार ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के माध्यम से समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके जीवन से युवाओं को मेहनत, संघर्ष और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेंद्र प्रजापति, मंगेश प्रजापति और अम्बिका प्रजापति सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता, जागरूकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रजापति ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे,संत विजय, रामशरण, मनोज प्रजापति, कालिका प्रजापति, सुरजीत, इन्दल, मुलचंद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना भी है। उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन्न उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *