
चक्रपानपुर (आजमगढ़)- हिन्दी दिवस के अवसर पर महापण्डित राहुल सांकृत्यायन बालिका इण्टर कॉलेज कनैला-आजमगढ़ के प्रांगण में जनहित इंडिया ट्रस्ट द्वारा 1. हिंदी और नई पीढ़ी 2. राष्ट्र निर्माण में हिन्दी की भूमिका 3. आधुनिक युग में हिन्दी का बढ़ता प्रभाव, विषय पर भाषण, निबन्ध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महापंडित राहुल सांकृत्यायन बालिका इण्टर कॉलेज कनैला-आजमगढ़ के कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिसमें निबन्ध लेखन में कक्षा 12 की छात्रा आरती प्रजापति ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 की रिया गुप्ता व सबा बानों ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 12 की पायल गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा आरती प्रजापति ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 की अलफिजा खातून व कक्षा 9 की सलोनी मौर्या ने द्वितीय स्थान, कक्षा 10 की रिया गुप्ता, सबा बानों व कक्षा 9 की नन्दनी कुमारी ने तृतीय स्थान व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अनुष्का विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, कक्षा 12 की पायल गोड़ व समूह ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 9 की सीबा बानों व दीक्षा के समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार कक्षा-12 की साक्षी मौर्या को दिया गया।

जनहित इंडिया ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाण्डेय ने हिन्दी दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्त में ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी रीता पाण्डेय ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना पाण्डेय, नेहा पाण्डेय, ट्रस्टी मधुसूदन पाण्डेय, मोहम्मद इदरीश अली, जय वर्धन राज सहायक अध्यापक पूनम विश्वकर्मा, जागृति पाण्डेय, रोशनी राजभर, अंकिता भारद्वाज, ओजश्विनी पाण्डेय, शाहिदा बानों, आंचल प्रजापति व पल्लवी दूबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पायल गोड़ और संचालन आरती प्रजापति व नन्दनी कुमारी ने किया।
