वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ सिधौना में धूमधाम से मनाई गई श्री विश्वकर्मा जयन्ती

0Shares

​सिधौना (आजमगढ़)। सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती सिधौना क्षेत्र में अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र भर में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
​वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भक्तों ने अपने औजारों, मशीनों और वाहनों की सफाई कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासी श्याम विश्वकर्मा छोटू विश्वकर्मा के दुकान पर व एवं अन्य स्थानों पर भी भव्य पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें परिवार के सदस्यों ने समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, छोटे लाल विश्वकर्मा के दुकान पर भी विशेष पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया और भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी।
​पूजा समापन के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और ग्राहकों को प्रसाद के रूप में मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *