नांगल कन्या विद्यालय में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प

0Shares

छात्राओं ने रंगोली, पेंटिंग और भाषण से दिखाई प्रतिभा।

सोनीपत। नांगल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राथमिक कक्षा से लेकर कक्षा 12वीं तक की छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं विद्यालय की ओर से ‘विकसित भारत’ की थीम पर विशेष रंगोली तैयार की गई, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।
विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा घी के दीपक जलाकर दीप सज्जा भी की गई, जिससे पूरा विद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण उत्सवमय दिखाई दिया।
विद्यालय प्राचार्य तेजवीर सिंह सहित सारिका, दीपक, सोनिया, प्रीति, शर्मिला रेणु,सीमा स्नेह लता, शोभा, लक्ष्मी तथा अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में दिनेश अत्री ने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापक-अध्यापिकाओं और सभी छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं को भविष्य में निरंतर मेहनत करते हुए शिक्षा, समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *