चोरी का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

0Shares

देवरिया। खुखुंदू पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बैटरी, इनवर्टर, दो एचपी की मोटर और 9,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को चोरी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खुखुंदू बाजार से खुखुंदू गांव जाने वाले रास्ते के पास घेराबंदी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा उर्फ राज गौतम, करन बासफोर, आकाश कुमार, सौरभ कुमार उर्फ टाइगर और जावेद खान उर्फ भोला के रूप में हुई है। इनमें राजा उर्फ राज गौतम के विरुद्ध खुखुंदू थाने में पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामबहादुर, दिनेश कुमार, लवकुश कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *