अधिवक्ता समाज के हित में लगातार कार्य कर रही सरकार : कृषि मंत्री

0Shares

कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सम्मान समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित।

देवरिया। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ न्यायालय परिसरों में बैठने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। शासकीय अधिवक्ताओं के वेतन व मानदेय में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता शोषित और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा देने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के समक्ष तथ्यों और तर्कों को प्रभावी ढंग से रखते हैं।
समारोह में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उर्फ प्रीतम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित रामानुज शुक्ला, उमेश नारायण श्रीवास्तव, चंद्रबली शुक्ल, इष्टदेव तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा, गिरीश शुक्ला, संदीप कुमार मिश्रा, सिंहासन गिरी, सिविल कोर्ट अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सतीश चंद्रपति त्रिपाठी, पंचानन शुक्ला, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, श्रीराम त्रिपाठी, केसरी नाथ पांडेय, मोहन दूबे, आशुतोष सिंह, केके सिंह, इलियास अहमद व राघव पांडेय समेत अन्य अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ब्लाक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *