47 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, तीन मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह

0Shares

भाटपाररानी (देवरिया)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को रतसिया मोड़ स्थित मां वैष्णो मैरेज हाल परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसमें 47 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह और तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
समारोह में भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिंदा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, बीडीओ भाटपाररानी प्रसिद्ध नाथ त्रिपाठी, बीडीओ बनकटा अरुण कुमार पांडेय, सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव व भाजपा जिला मंत्री रवि प्रकाश सिंह समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये विवाहिता के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है। आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और पत्रकार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *