पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित।
अयोध्या। विकासखंड हैरिंग्टनगंज के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला एवं पूरे दूबे में संयुक्त रूप से आयोजित श्री गणेश महोत्सव का भव्य समापन भक्तिमय भजन संध्या एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक गणपति बप्पा की आराधना की और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रामप्रगट दूबे की भजन संध्या से हुआ। उनके भक्तिरस से सराबोर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पत्रकारों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी, पत्रकार राजेश तिवारी, दिनेश कुमार गौड़, वेदप्रकाश तिवारी, रामधीरज पाठक, रामेन्द्र चतुर्वेदी, सर्वेश कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार दूबे एवं विपिन देव तिवारी शामिल रहे।
समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति के संयोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामवासियों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग व आशीर्वाद से गणेश पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष और अधिक भव्य रूप ले रहा है। उन्होंने महोत्सव की सफलता में सहयोग करने वाले समिति सदस्यों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया।
