भटनी (देवरिया)। आजाद अधिकार सेना की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद जनपद निवासी मोनू कुमार तिवारी को देवरिया जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव की ओर से मनोनयन आदेश जारी किया गया।
मनोनयन आदेश के अनुसार मोनू कुमार तिवारी ने 20 सितंबर को पार्टी की सदस्यता शुल्क के रूप में 500 रुपये पार्टी कोष में जमा किया। पार्टी ने उनसे अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की है। साथ ही पार्टी के बुनियादी सिद्धांतों-अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध—का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
