साइबर ठगी के 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए

0Shares

गौरीबाजार (देवरिया)। साइबर ठगी के शिकार बैतालपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति को गौरीबाजार पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाते हुए 50 हजार रुपये उसके खाते में वापस करा दिए। पीड़ित ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।
सझवा निवासी श्रीनिवास से साइबर ठगों ने कुल 51,255 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करा दिया। आवश्यक बैंकिंग और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद एमआरएम के माध्यम से 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
साइबर प्रभारी महिला उपनिरीक्षक संध्या यादव, महिला कांस्टेबल सरिता दूबे और रिक्रूट महिला कांस्टेबल समीक्षा मिश्रा की टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर सूचना देने के साथ cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *