नाटक नहीं, सेवा की गाथा है, ज्योति कि टीम ने जीता जनता का दिल।
मिहींपुरवा/बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा में भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व टीम लीडर ज्योति ने किया। उनकी टीम के कलाकार आर्य सिंह, सुशील शर्मा, ज्ञानी जी, सत्यम और लक्की सूरज ने पूरे दिन अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत सुजौली के टपरा बाजार से हुई, जहां सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कलाकारों ने पीएम मोदी की स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं को जीवंत अभिनय से प्रस्तुत किया। आर्य सिंह ने मुख्य भूमिका में योजनाओं के लाभ गिनाए, सुशील शर्मा ने गरीब ग्रामीण बनकर बदलाव की कहानी बताई, वहीं ज्ञानी जी ने हास्य-व्यंग्य से भ्रष्टाचार पर प्रहार किया। इसके बाद टीम ने बडखड़िया, मटेहिया बाजार, गिरधरपुर ग्राम और चिकनिया बाजार में भी मंचन किया। सत्यम और लक्की सूरज ने युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। हर जगह ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी और तालियों से टीम का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली व जिला प्रतिनिधि भाजपा बहराइच राजेश गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नमो सेवा गाथा सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद की प्रेरणा है और ऐसे कार्यक्रमों से सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
