
बरहज में दो महिलाओं का कराया गया पंजीकरण, भलुअनी के दिव्यांगजनों को भी मिलेगा लाभ

देवरिया । तहसील बरहज में शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई। इस दौरान दिव्यांग महिलाओं को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के साथ ही रोजगार से जोड़ने के लिए आवेदन कराया गया।
बरहज विकासखंड की ग्राम खोरी निवासी आस्मिता खातून और जयनगर के बारी टोला निवासी सविता कुमारी का ट्राइसाइकिल एवं रोजगार के लिए पंजीकरण कराया गया। वहीं, विकासखंड भलुअनी के दो अन्य दिव्यांगजनों का भी ट्राइसाइकिल और रोजगार के लिए आवेदन कराया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस पहल से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद जगी है।
