दीपावली को लेकर गौरीबाजार में पुलिस की पैदल गश्त, पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण

0Shares

गौरीबाजार( देवरिया)। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने गौरीबाजार क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान एएसपी ने पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की। दुकानदारों को अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने, पटाखों के सुरक्षित भंडारण और बिक्री में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय पुलिस को त्योहार के दौरान बाजारों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों से दीपावली का त्योहार शांति और सतर्कता के साथ मनाने तथा पटाखों का प्रयोग करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *