
समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी का किया अवलोकन।

चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के परास्नातक पाठ्यक्रम की 34 छात्राओं के एक समूह ने भन्दहा कला कैथी ग्राम स्थित सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के मुख्य परिसर का भ्रमण किया। इस आयोजन में मेधा लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग रहा। छात्राओं ने ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित आशा लाइब्रेरी, पैड बैंक, स्वावलंबन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जाना और समझा तथा सामाजिक प्रयासों में आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं पर भी बातचीत की, साथ ही संविधान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि युवा पीढ़ी को समाजसेवी की भूमिका में आगे आना होगा और जमीनी सामाजिक मुद्दों को समझ कर उंसके समाधान के लिये प्रयास करना होगा। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के प्रवक्ता डॉ विकास सिंह, मेधा लर्निंग फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंध जयंत सिंह, अंकित गिरी, सौरभ चन्द्र, प्रदीप सिंह, ऋतु आदि ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
