गीतकार स्वo पंडित सत्यनारायण मिश्र साधक की मनाई गई पुण्यतिथि

0Shares

मार्कंडेय धाम बराह बाबा पर विधि-विधान से संपन्न हुआ श्राद्ध एवं पूजन-अर्चन।

मेहनाजपुर/आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ रहे स्वo श्री सत्यनारायण मिश्रा ‘साधक’ जी की पुण्यतिथि पर मार्कंडेय धाम स्थित बराह बाबा के पावन स्थल पर वैदिक व लौकिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिपिंडी पिंडी श्राद्ध क्रिया एवं पूजा-पाठ संपन्न हुआ। ब्राह्मणों के सानिध्य में विधि-विधानपूर्वक तर्पण, पिंडी श्राद्ध एवं पूजन-अर्चन कराया गया।
इस अवसर पर उनके बड़े पुत्र राम प्रसाद मिश्र, महेश मिश्र तथा पौत्र ओम मिश्रा सहित परिजनों ने धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि अनुराग तिवारी ने स्वर्गीय सत्यनारायण मिश्रा ‘साधक’ जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्यनारायण मिश्रा जी ने पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वे एक प्रख्यात विद्वान होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े संवेदनशील एवं सामाजिक व्यक्ति थे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को समाज लंबे समय तक स्मरण करता रहेगा। पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सत्यनारायण मिश्रा ‘साधक’ जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आचार्य गुड्डू पांडेय व शुभम मिश्रा वैदिक व लौकीक मंत्रों के साथ त्रिपिंडी श्राद्ध पूजा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *