चार आरोपी विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस आरोपी घर से फरार।
फरिहा (आजमगढ़)। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार की देर रात गोवंश काटकर मांस बेचने की सूचना पर फरिहा पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा लगभग एक कुंटल के आसपास गो मांस बरामद किया है और मौके से चापड़ लकड़ी का ठीहा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और प्लास्टिक की थैलियों सहित अन्य सामान बरामद किया है पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार राय हमराह पुलिस कर्मियों के साथ फरिहां पुलिस बूथ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान सूचना मिली कि फरिहा गांव निवासी जाहिद पुत्र मैनुद्दीन के मकान में गोवंश काटकर मांस बेचा जा रहा है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस का दावा है कि कुछ लोग मकान के अंदर मौजूद थे और कुछ लोग छत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने मकान के आंगन से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा गौमांस बरामद किया है और इसके अलावा इससे संबंधित अन्य सामान भी बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूध देने वाली गाय को लाकर आरोपियों ने मांस बेचने के लिए काटा था वहीं अन्य लोगों का कहना है कि फरिहा में यह कोई नई बात नहीं है आए दिन कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा । कुछ लोगों का कहना है कि फरिहा के अलावा चकिया हुसैनाबाद, घूरीपुर, बड़हरिया, खुदादादपुर सहित अन्य जगहों पर भी ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।
