एन.सी.सी कैडेट्स व विद्यार्थियों को किया डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक

0Shares

सोनीपत। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों की अनुपालना में सोनीपत पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऋषिकुल विद्यापीठ स्कूल, सोनीपत स्थित 12 हरियाणा एन.सी.सी बटालियन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम का नेतृत्व सोनीपत साईबर थाना में नियुक्त ए.एस.आई सतीश ने किया, जबकि कांस्टेबल अंकित उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एन.सी.सी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा मोबाइल गेमिंग के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने तथा आधिकारिक साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे साइबर सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *