महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को दिखा रहे हैं समानता और भाईचारे की राह : सुरेन्द्र पंवार

0Shares

सोनीपत। महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार ने महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचकर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान पूर्व विधायक पदम् सिंह दहिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सुरेन्द्र पंवार ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज में समानता, आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायी संदेश देता है। उनके आदर्श केवल एक युग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी समाज को एकता, सद्भाव और जनकल्याण की राह दिखाते हैं। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने और परस्पर सहयोग की भावना को महत्व देने का संदेश दिया, जो आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समानता, भाईचारे और सेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। इस दौरान नीलकंठ मुखीजा, कमल हसीजा, प्रवीन कुमार, हवा सिंह, जितेंद्र राठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *