सघन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन चालकों के चालान

0Shares

हेलमेट, सीट बेल्ट और तीन सवारी को लेकर पुलिस सख्त, वाहन चालकों को किया जागरूक।

बिलरियागंज (आजमगढ़)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बिलरियागंज पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार की शाम थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने श्रीनगर (सियरहां) अंडरपास के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों वाहन चालकों के चालान किए गए।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली। साथ ही पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की अनदेखी न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी का भी ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहनों पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की अपील की।
थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *