स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर एसडीएम नेहा मिश्रा ने बूथ का किया निरीक्षण

0Shares

लालगंज (आजमगढ़) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के दृष्टिगत प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लालगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा ने तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज एवं खंड विकास अधिकारी विनीत यादव के साथ क्षेत्र पंचायत लालगंज स्थित मतदान बूथ का भ्रमण कर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था,आवश्यक सुविधाओं तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग रहेगा।निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने निर्वाचन तैयारियों को समय से पूरा करने और मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *