देवरिया । कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म से जुड़े मामले में वांछित आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान देवरिया खास के भगवान चौराहा निवासी मन्नु राजभर उर्फ निरहु (20) पुत्र रुदल राजभर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत की थी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मामले में दुष्कर्म से संबंधित धारा 64(1), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह और कांस्टेबल मिकिन्स पटेल शामिल रहे।
