सोनीपत। पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। व्हाइट कोट सेरेमनी ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के पेशेवर दायित्वों का एहसास कराया। सफेद कोट धारण करना छात्र-छात्राओं के लिए गर्व, जिम्मेदारी और प्रेरणा का प्रतीक बना। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फार्मेसी के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, नैतिक सिद्धांतों का पालन करने और अपने ज्ञान के माध्यम से समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्ण मूर्ति विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने सचिव गौतम नैन, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, प्रबंध निदेशक कपिल भाटिया, एमडी इंजी. संघदीप शाक्य, डायरेक्टर एकेडेमिक्स डॉ. स्वीटी, कैंपस डायरेक्टर कुलदीप, रजिस्ट्रार कंवलजीत सिंह संधू तथा पूर्ण मूर्ति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डॉ. सुनीता एवं डॉ. सुमिता के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. विजयपाल नैन ने बैचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मा.) और डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मा.) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें ईमानदारी, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी का क्षेत्र केवल दवाओं के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मरीजों की देखभाल, दवाओं के सुरक्षित उपयोग और समाज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में अपने ज्ञान, मेहनत और समर्पण से फार्मेसी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगे।
