पुरानी बैसाखी देख पसीजा डीएम का दिल, तत्काल दिलाई नई बैसाखी

0Shares

जनता दर्शन में फरियादी की परेशानी देख जिलाधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन के दौरान मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पथरदेवा बाजार निवासी दिव्यांग रामबली यादव को तत्काल नई बैसाखी उपलब्ध कराई। पत्नी के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंचे रामबली यादव की पुरानी बैसाखी पर डीएम की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उनकी परेशानी दूर करने की पहल की।
जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को फोन कर नई बैसाखी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही बैसाखी की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वयं रामबली यादव को नई बैसाखी सौंपी। नई बैसाखी मिलने से रामबली के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। डीएम की इस संवेदनशील पहल की जनता दर्शन में मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *