एडीएम ने किसान बनकर किया धान खरीद के लिए पंजीकरण

0Shares

बैतालपुर (देवरिया)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद की तैयारियों को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने बैतालपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर किसानों के पंजीकरण की स्थिति जांची और स्वयं किसान के रूप में पंजीकरण कर प्रक्रिया का जायजा लिया।
एडीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि गांवों में किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए, ताकि धान बेचने के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर धान खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *