डीएम ने दो संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का मौके पर किया सत्यापन

0Shares

जांच में सही मिला स्टाम्प शुल्क, अधिकारियों को नियमों का पालन कराने के दिए निर्देश

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को तहसील सदर क्षेत्र में क्रय-विक्रय की दो संपत्तियों का मौके पर पहुंचकर स्टाम्प मूल्यांकन सत्यापित किया। जांच के दौरान दोनों संपत्तियों के अभिलेखों में दर्ज विवरण और जमा स्टाम्प शुल्क सही पाया गया।
जिलाधिकारी ने कठिनइया नगर बाहर और मुंडेरा बुजुर्ग स्थित संपत्तियों के लेखपत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच सुनिश्चित की जाए। स्टाम्प शुल्क में कमी पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि राजस्व की हानि न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *