दीपावली से पहले सभी कर्मचारियों का भुगतान करें सुनिश्चित : डीएम

0Shares

आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लंबित मानदेय भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दीपावली पर्व से पहले आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सीएचओ सहित सभी संबंधित कर्मचारियों का मानदेय एवं पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहार से पहले किसी भी कर्मचारी का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत आशा, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य कर्मचारियों को अक्टूबर माह का भुगतान किया जा चुका है।
वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी लंबित मानदेय एवं अन्य देयकों का भुगतान दीपावली से पूर्व हर हाल में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि भुगतान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों को समय से उनका हक मिले और त्योहार पर उन्हें आर्थिक परेशानी न हो।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *