दीपावली पर जरूरतमंदों के बीच पहुंची देवरिया पुलिस, बांटी मिठाई और पटाखे

0Shares

 


देवरिया। दीपावली के पर्व पर देवरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मिठाई व पटाखे वितरित किए और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने कोतवाली क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह पहुंचकर बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटी।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने निराश्रित बच्चों और महिलाओं के बीच मिठाई वितरित की। वहीं, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने मलिन बस्तियों में पहुंचकर बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिठाई व पटाखे दिए।


इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने मलिन बस्तियों और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पुलिस की इस पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *