नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने संभाला कार्यभार

0Shares

बिलरियागंज (आजमगढ़)। बिलरियागंज विकासखंड के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बुधवार को बीआरसी पटवध पर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने के बाद शिक्षकों एवं बीआरसी कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह के दौरान एआरपी अजय पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह, सूर्यभान यादव, केदार वर्मा, सूर्यकुमार राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
वहीं बीआरसी स्टाफ की ओर से धर्मेंद्र मिश्रा, शैलेश यादव, अरुण यादव और अमलेश राय सहित अन्य कर्मचारियों ने भी नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया।
इस दौरान सभी ने आशा व्यक्त की कि पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *