बिलरियागंज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुजा नगर पालिका परिषद

0Shares

बिलरियागंज (आज़मगढ़)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से बिलरियागंज कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय बना रहा।
तिरंगा यात्रा नगर के बिलरियागंज व भीमबर प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। यात्रा में युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। प्रतिभागियों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदान को याद करना है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही।
तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में उत्साह देखने को मिला। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जिसमे मुख्य रूप से शामिल रहे बिलरियागंज ब्लॉक प्रतिनिधि रमेश यादव, राधेश्याम सिंह गुड्डू श्री कृष्ण पाल, श्रवण मोदनवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, सूर्यभान सोनकर सहित क्षेत्र के सभी भाजपा के आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *